News

बड़ी खबर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. एक नक्सली को मार गिराए, दो जवान जख्मी…

 

बीजापुर

जिले के पामेंड थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सली आज मुठभेड़ हुई है। वही सुरक्षा बल ने एक नक्सली को मार गिराए, घटना के बाद जवानों ने नक्सली हथियार व टिफिन बम बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक STF, DRG, और कोबरा बटालियन सुबह सर्चिंग पर निकले हुए थे. तभी अचानक 10:30 बजे भट्टीगुड़ा के पास मुकराजगट्टा के पहाड़ियों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग किए।

इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराए, वही मौके पर एक रायफल जब्त की गई। साथ ही भारी मात्रा में पाइप बम, टिफिन बम बरामद किया गया।

Back to top button