गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के करीब आधा सैकड़ा पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार पटवारियों के तहसील, पटवारी हल्के और कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा समेत जिले के अलग-अलग राजस्व क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों को नवीन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में संबंधित पटवारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में पहुंचकर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और राजस्व कार्यों के बेहतर संचालन के लिहाज से यह फेरबदल किया गया है।





