जशपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन कारों से 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए रेकी कर रही एक कार भी जब्त की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत थाना कुनकुरी और बगीचा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से आ रही इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा कारों को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में 550 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



