News

CG- विंग कमांडर आत्महत्या में नया मोड़: क्रिकेट बैट से पति को पीटने वाली पत्नी पर FIR दर्ज..

रायपुर। रायपुर स्थित विधायक कालोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। परिजनों के आरोप के अनुसार मानसिक प्रताड़ना के कारण ही विंग कमांडर ने आत्महत्या की थी।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 10-11 मार्च 2026 की रात विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने सुसाइड किया था। उनकी लाश सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी।

2014 में हुआ था प्रेम विवाह 

विंग कमाण्डर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विपुल यादव और अर्जिता श्रीवास्तव का 2014 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही अर्जिता के द्वारा विपुल को लगातार उत्पीड़न और अपमान कर रही थी। गंभीर और भावत्मक पीड़ा पहुंचाने से उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने पुलिस को सबूत के तौर पर एक सीडी कैसेट सौंपा है। कैसेट में बहू अर्जिता श्रीवास्तव क्रिकेट बैट से पति को मारते हुए दिख रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से अपमानजनक मोबाइल मैसेज का स्क्रीन शाॅट भी है।

दबाव डालकर मांगे 50 लाख

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू के द्वारा बेटे को प्रताड़ित और दबाव डालकर बैंगलोर में प्रापर्टी खरीदवाई, प्रापर्टी खरीदने के लिए विपुल के पिता ने 50 लाख बहू को दिए थे। रूपए देने के बाद भी महिला के द्वारा लगातार पति व उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करती रही।

मृतक के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन भी विवाद के बाद विपुल ने अर्जिता को कई बार काॅल किया, लेकिन उसने न तो काॅल उठाया और न ही रिप्लाई किया। पत्नी की हरकतों से दुखी विपुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।तेलीबांधा पुलिस ने मामले में धार 108 बीएनएस के अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button