छत्तीसगढ़

CG शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से राहत..

रायपुर/छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थे और मुकदमे के जल्द पूरा होने की संभावना कम थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने दूसरी जमानत याचिका स्वीकार की।

इस मामले में पहले भी कई बार जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया था। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद दोनों को न्यायिक राहत मिली है।

 

Leave a Reply

Back to top button