राज्य

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, तीखी नोकझोंक से गरमाया सदन

पटना

शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को शुक्रवार के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिन के निर्धारित कार्य निपटाने के बाद क्रमश: दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 01 दिसम्बर से और बिहार विधान परिषद का सत्र 03 दिसम्बर से शुरू हुआ था। इस नई विधानसभा का गठन हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद किया गया था। आज समाप्त हुए सत्र के दौरान 01 दिसम्बर को नव-निर्वाचित विधायकों को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई, जबकि 02 दिसम्बर को प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद 03 दिसम्बर को बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया था।

राज्यपाल के संयुक्त संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव 04 दिसम्बर को दोनों सदनों में पारित किया गया। इसी दिन विधानसभा में नरेन्द्र नारायण यादव को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। इसी सत्र में 05 दिसम्बर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट राज्य के दोनों सदनों में पारित किया गया। निर्धारित कार्य पूरा करने के बाद दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button