बीजापुर। जिले के जंगल में बुधवार को मारे गए नक्सलियों की संख्या 18 हो गई है। इन सभी के शवों को सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। आसपास के इलाके की सर्चिंग अभी जारी है। इन सभी नक्सलियों के शवों की पहचान भी पुलिस कर रही है। पहचान होने के बाद एसपी नामों का खुलासा करेंगे।
केशकुतुल के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें पहले तो मारे गए नक्सलियों की संख्या 12 बताई जा रही थी। लेकिन जब इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग की तो 18 नक्सलियों के शव यहां से बरामद हुए। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ नक्सलियों का एनकाउंटर पुलिस की फिर से बड़ी उपलब्धि है। इन सभी शवों की पहचान की जा रही है।
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के तीन जवान प्रधान आरक्षक मोनू मोहन बड़डी, शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त हुए हैं। इन जवानों को अंतिम सलामी बीजापुर–गंगालूर मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन शहीद वाटिका परिसर में श्रद्धांजलि दी गई।



