राज्य

15 अगस्त को सम्मानित होंगे हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारी

हरियाणा 
गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवाओं तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और अन्य पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें हरियाणा के 13  पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें पंचकूला के सीपी IPS सुभाष सिबाश कबीराज, एसवी एंड एसीबी के आईजीपी आईपीएस कुलदीप सिंह के अलावा 11 अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं।  

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने इस सम्मान पर पूरे पुलिस बल को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को मिली एक राष्ट्रीय पहचान है।" डीजीपी ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों को भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। 

Leave a Reply

Back to top button