छत्तीसगढ़

निलंबित IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया को कोर्ट से झटका..EOW को मिली 4 दिनों की रिमांड, 27 मई तक होगी पूछताछ..

रायपुर। चर्चित कोयला घोटले में निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को चार दिनों की रिमांड पर EOW को सौंपा है। इससे पहले निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थीं। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर EOW की टीम रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची थी। यहां टीम ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट से 4 दिन की ही रिमांड मिली है। 27 मई तक अब EOW की टीम दोनों अफसरों से पूछताछ करेगी।

ईडी ने 21 जुलाई 2023 को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था। करीब चौबीस घंटें की जांच के बाद ईडी ने 22 जुलाई 2023 की सुबह उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। 21 जुलाई को रानू साहू के यहां दूसरी बार छापा पड़ा है। इससे पहले रायगढ़ कलेक्‍टर रहते ईडी ने उनके रायगढ़ स्थित बंगले सहित अन्‍य स्‍थानों पर छापा मारा था।

स्‍टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (एसएएस) की अधिकारी सौम्‍या सौरसिया को केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। सौम्‍या तब से जेल में हैं। सौम्‍या को जब गिरफ्तार किया गया तब वे मुख्‍यमंत्री सचिवालय में उप सचिव थीं।

 

Leave a Reply

Back to top button