मुंबई में सोमवार को घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी के कारण 100 फीट लंबा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया। होर्डिंग के नीचे कई लोग दब गए। रात भर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 88 लोगों को बाहर निकाला है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह घटना घाटकोपर के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के जिमखाना के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम साढ़े बजे धूल भरी आंधी और बारिश के चलते पेट्रोल पंप के नीचे कई लोग खड़े थे। तभी भारी भरकम 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया। इस दौरान कई लोग इसके नीचे दब गए। हादसे के बाद लोगो की चीख – पुकार मचने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। सोमवार शाम से बचाव अभियान जारी है। अब तक 88 लोगों को बाहर निकाला है जिसमें से 14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि 74 लोग घायल हुए हैं। जिसमे से 31 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 43 घायलों का इलाज जारी है।