छत्तीसगढ़

CG: सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा सुपरवाइजर के 40 पदों पर निकली भर्ती..21 जुलाई को महासमुंद में 10वीं 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई..

रायपुर /महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में टैंगो सिक्युरिटी सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा सुपरवाइजर  के  40 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए जिला प्रशासन ने प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है. 10वीं और 12वीं पास युवा भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

साक्षात्कार 21 जुलाई  को  महासमुंद के रोजगार कार्यालय जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दस्तावेज जमा करने के साथ भर्ती होगा.

सुरक्षा कर्मियों के लिए 10वीं पास और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कंप्यूटर, डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 सेमी है, एनसीसी “सी” प्रमाण पत्र योग्यता वाले आवेदक को वरीयता दी जाएगी.वहीं, भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए महासमुंद जिले के  जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं.

Back to top button