नेशनल

महिला सब इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या..चेकिंग के दौरान चढ़ाई पिकअप वैन..

रांची

महिला एसआई संध्या टोपनो को तस्करों ने वाहन से कुचलकर मार डाला।मंगलवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। रात 2 बजे संध्या टोपनो को सूचना मिली कि जानवरों से लदा एक पिकअप वैन उनके इलाके से निकलेगा। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। वे एक कार की चेकिंग के बाद पिकअप वैन को रुकवा ही रही थीं, तभी वो उन्हें कुचलते हुए तेज रफ्तार से आगे निकल गया।

संध्या टोपनो के साथ थाने के दो और सिपाही भी चेकिंग के दौरान मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस पिकअप वैन का पीछा करने लगी। थोड़ी दूर जाकर पिकअप वैन पलट गई। पुलिस ने उसमें सवार ड्राइवर समेत 2 लोगों को पकड़ा।गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संध्या की मौत की खबर मिलते ही 2018 बैच के कई दारोगा रिम्स पहुंचे। संध्या के बैचमेट दारोगा अंकित कुमार ने बताया कि संध्या लंबे समय से तुपुदाना ओपी में पदस्थापित थी। संध्या अपने बैच की निडर दारोगा थी।

Back to top button