क्राइमछत्तीसगढ़

मोबाईल और पैसे की लूट..आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार..दो नग मोबाईल एवं 1000 रूपये बरामद..

जांजगीर-चांपा 

मोबाईल एवं पैसे लूटने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को दिनांक 04.06.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी अंकुर राठौर उम्र 18 वर्ष निवासी चांपा सिवनी ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके गांव का खिलेश्वर राठौर द्वारा पैसे की मांग किया एवं पैसा नहीं देने पर प्रार्थी से गाली-गलौच एवं मारपीट कर 500/- रूपये तथा इसके साथी प्रकाश से एक मोबाईल और 500/- रूपये लूट लिया।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 236/22 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना चांपा द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाईल एवं 1000/- रूपये बरामद किया गया।
आरोपी खिलेश्वर राठौर उम्र 31 वर्ष निवासी अमहापारा सिवनी को दिनांक 04.06.22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उनि बद्री प्रसाद तिवारी, नागेश तिवारी, प्र.आर. राकेश तिवारी, अजय कृष्ण चतुर्वेदी, आर. रोहित कहरा, ईश्वरी राठौर एवं गौरीशंकर राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button