छत्तीसगढ़

CG- बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट..चरित्र शंका के चलते पत्थर से कुचला सर, आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर

युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। उसे अपनी गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक था। जिसके चलते दोनों के बिच विवाद हुआ फिर युवक ने नाबालिग का पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया है। ये पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 9वीं क्लास की छात्रा का यश खुसरैल , निवासी बापू नगर से लव अफेयर था। दोनों आपस में काफी बातें किया करते थे। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले से आरोपी युवक नाबालिग लड़की के चरित्र शंकापर पर शक करने लगा था। शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था।

वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्‌टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button