छत्तीसगढ़

CG- तेंदूपत्ता तोड़ने गई युवती IED ब्लास्ट की चपेट में आई, मौके पर मौत..

बीजापुर। बीजापुर जिला में नक्सलियों द्वारा लगाये IED की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। लेकिन तेंदूपत्ता तोड़ने गई मल्लूर की शांति पुनेम इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। ये घटना बीजापुर जिला के गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव का है।

जानकारी के अनुसार,  गांव में रहने वाली शांति पुनेम ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गयी हुई थी।  तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान ही अचानक जंगल में माओवादियों द्वारा लगाया गया IED ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में शांति पुनेम आ गई। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। बीजापुर जिला में हुए इस घटना के बाद अब जंगलों में वनोपज संग्रहण करने जाने वाले ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Back to top button