
रायपुर
काॅस्टेबल की डूबने से मौत हो गई। वह छुट्टी लेकर महासमुंद गया था। मृतक जवान का नाम रामेश्वर निषाद 40 वर्षीय था.
जानकारी के अनुसार, शारदा चौक ट्रैफिक थाने में पदस्थ जवान छुट्टी पर महासमुंद गया हुआ था। इस दौरान एक हादसे में उसकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि आरक्षक पानी में कैसे डूबा ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।आरक्षक की मौत की खबर महासमुंद पुलिस मिली तो इस मामले में रायपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


