बिलासपुर: मंगला चौक पर विगत दिनों से सड़क पर नगर निगम द्वारा नाली निर्माण का कार्य चल रहा है वही चौक मे कॉर्नर में श्रीराम मेडिकल स्टोर की तीन मंजिला बिल्डिंग आज सुबह 6.45 में गिर गई। इस बिल्डिंग की नींव के पास महीनों से नाली निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसके चलते पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई।राहत की बात ये थी कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कोई नहीं था।
https://youtube.com/shorts/W2YrvsyMUkI?feature=share4
इस बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला का निर्माण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है. जिसका बड़ा खामियाजा एक घर गिरने के रूप में मिला है. लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण ही घर का बेस कमजोर हुआ है. जिस कारण से बड़ी घटना घटी है. दुकान मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि लापरवाही पूर्वक नाला खुदाई की. जिसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी थी. लेकिन उनकी शिकायत को नजर अंदाज किया गया।
इस मामले में आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव उज्वला कराड़े ने फिर एक बार निगम प्रशासन और बिलासपुर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए और कहा कि शहर के नेताओं की अनदेखी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बारिश में भी दिखावे का कार्य जारी है यही कारण है शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।



