छत्तीसगढ़

CG- सिलतरा के कपसदा फैक्ट्री में ब्लास्ट..एक कर्मचारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल इलाके सिलतरा कपसदा फैक्ट्री में बुधवार को जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस भीषण ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे में मृतक कर्मचारी का नाम मिंटू कुमार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला है।

ब्‍लास्‍ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्‍लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी धरसींवा थाना की पुलिस को दी गई। फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button