रायपुर। लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से अलग-अलग विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 28 जुलाई से 20 अक्टूबर तक चलेंगी।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-3, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन, छात्रावास अधीक्षक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य परीक्षाओं की तिथि आ गई है।
सीजीपीएससी की ओर से परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) की भर्ती की लिखित परीक्षा एक सितंबर 2024 को होगी। इसके लिए अगस्त 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था। इस तरह से एक साल बाद परीक्षा होगी। इसके लिए रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होने में तीन महीने और लग सकते हैं।
अभी भी बहुत सारे विभागों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित नहीं हुई है। उच्च शिक्षा विभाग में होने वाली प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य के लिए तिथि घोषित नहीं है। इन विभागों के लिए जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।




