
नारायणपुर
एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ITBP में सब इंस्पेक्टर के तैर पर पदस्थ सचिन धुल की आज फांसी पर लटकी लाश मिली हैं. ITBP के सब इंस्पेक्टर सचिन धुल 45 वीं बटालियन नारायणपुर में पदस्थ थे एडका शिविर में तैनात थे
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अपने कार्यालय की छत में सब इंस्पेक्टर फांसी पर लटक कर जान दे दी सचिन धुल देर रात तक आँफिस में ही रुके थे सब पुलिसकर्मियों के जाने के बाद सचिन धुल ने बिजली के तार को फांसी का फंदा बनाकर उसमे लटक गये. आज सुबह जब शिविर के जवान धुल के कार्यालय पहुंचे तब उन्होंने उनके शव को फंदे से लटकता पाया। इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है।
जवान सचिन दिल्ली के रहने वाले थे कुछ माह पहले की छुट्रटी से अपने कार्यस्थल लौटे थे।उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


