बिलाईगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। भटगांव पुलिस आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। प्रभात साहू पहले भाटापारा थाने में पदस्थ था। पूरा मामला बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र का हैं।
बताया जा रहा हैं कि बलौदाबाजार जिला के पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई प्रभात साहू के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़ित महिला ने भटगांव थाना में एएसआई के पर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया। बिलाईगढ़ एसपी ने आशुतोष सिंह ने बताया कि एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी एएसआई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।



