छत्तीसगढ़

EX CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को फिर जेल, ED की पूछताछ में कई बड़े लोगों के नाम, जल्द होगी पूछताछ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चैतन्य बघेल अब 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे।

ईडी ने चैतन्य बघेल की कस्टोडियल रिमांड को लेकर बीते 18 अगस्त को रायपुर कोर्ट में आवेदन लगाया था। 19 अगस्त को ईडी के आवेदन पर सुनवाई करते हुये कोर्ट ने चैतन्य बघेल को पांच दिनों की कस्टेडियल रिमांड पर सौंप दिया था।

कस्टेडियल रिमांड खत्म होने पर आज फिर से चैतन्य बघेल को ईडी की टीम ने कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने और रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 14 दिनों के लिए फिर से जेल भेज दिया। अब 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे।

ईडी की पूछताछ में चैतन्य बघेल ने कई बड़े लोगों के नाम बताये हैं। ईडी इन सभी लोगों को नोटिस भेजकर जल्द ही उनसे पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Back to top button