छत्तीसगढ़

EX CM डाॅ.रमन सिंह का फेक फेसबूक प्रोफाइल बनाकर लोगों ने की पैसों की डिमांड..

रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह का फेक फेसबूक प्रोफाइल बनाकर ठग लोगों ने पैसों की डिमांड कर रहे हैं। ठगो की इस करतूत को जानने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबूक पेज पर ऐसे ठगों से बचने की अपील की हैं।ठगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का फेक फेसबूक प्रोफाईल बनाकर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं।

डाॅ.रमन सिंह ने अपने फेसबूक पेज पर इस फेक प्रोफाइल का फोटो और पैसों की मांग का चैटिंग शेयर करते हुए अपने फाॅलोवर्स और कार्यकर्ताओं को झांसे में न आने की अपील की हैं। डाॅ.रमन सिंह ने लिखा हैं कि….फेसबूक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और ऑनलाइन ठगी से बचें।

Back to top button