छत्तीसगढ़

CG- पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से कैदी फरार, तलाश जारी..

दुर्ग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी पुलिस परेड में व्यस्त थे, तभी फायदा उठाकर एक कैदी फरार हो गया। कैदी दुर्ग जेल में गंभीर मामलों में बंद था।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही कैदी को अस्पताल में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी पाक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था। आरोपी को पाक्सो और अपहरण के मामले में 23 वर्ष की सजा मिली थी। जेल प्रशासन के अनुसार कैदी को उल्टी दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वो मौके से फरार हो गया। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button