छत्तीसगढ़

FIR दर्ज: कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने महिला से की छेड़छाड़, शरीर के कई जगहों को छूने के आरोप,झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी..

रायपुर

महिला ने गंज थाना में कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गुढ़ियारी से वो 12 जुलाई मंगलवार को अपनी महिला साथी के साथ फायनेंस में लोन लेने के लिए फायनेंसर संजीव अग्रवाल के ऑफिस देवेंद्र नगर नमस्ते चौक के शाॅप नं. 20 में आई थी। फायनेंसर संजीव अग्रवाल मिले, उन्होंने बात करते अचानक से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिये।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि संजीव अग्रवाल दफ्तर में ही उसके पीठ, जांघ और सीने में झप्पटा मार दिया था, जिससे वह घबरा गई और तत्काल वहां से भाग निकली थी. संजीव अग्रवाल ने अपना रसूख बताते हुए महिला को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी. पीड़िता महिला ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और गंज थाना में की थी महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये खुद को कांग्रेस का बड़ा नेता बताने लगे। पीड़ि़ता जैसे-तैसे वहां से निकली और गंज थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।महिला की शिकायत पर पुलिस ने 354, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र के देवेंद्र नगर ऑफिस की है।

Back to top button