छत्तीसगढ़

CG पटवारी और साथी की लाठी-डंडों से पिटाई.. सत्ताधारी विधायक का धरना, एसपी का पोस्टर थाना में लगा,दंगाई एसपी को बर्खास्त करो..

बलरामपुर

बलरामपुर जिला मुख्यालय में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक पटवारी, उसके साथी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, पटवारी के साथी के परिजनों के साथ भी मारपीट की। रात में मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले 7 लोगों को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। जनता ने नेताओं के साथ दंगाई एसपी को बर्खास्त करो का नारा और पोस्टर बलरामपुर में जगह जगह लगा दिया है।

वही रामानुजगंज विधायक समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों का नगर में जुलूस निकालने व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच पर धरने पर बैठ गए। इससे आवागमन बाधित हो गया, जब आरोपियों का जुलूस नहीं निकाला गया तो विधायक के समर्थकों ने कोतवाली थाने के बाहर लगे बोर्ड व अन्य स्थानों पर एसपी मोहित गर्ग के पोस्टर लगा दिए, जिसमें लिखा था-दंगाई एसपी को बर्खास्त करो। अफसरों ने विधायक को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन शाम तक वे धरने पर ही बैठे थे।

Back to top button