बिलासपुर/ महर्षि यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलसचिव को यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है I शिकायत के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है I आरोपी द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर में कहा गया किसी के बाप का नहीं है यूनिवर्सिटी,जो रास्ते में आएगा उसको उड़ा दूंगा,, धमकी के 48 घंटे बाद भी पुलिस मौन है I
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे महर्षि यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलसचिव डॉक्टर विजय कुमार गारूढीक को हरीश चंद तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा रिवाल्वर लेकर जान से मारने की धमकी दी गई I इस घटना के बाद महर्षि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों में डर का माहौल व्याप्त है I
इस घटना के बाद महर्षि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी ऑफिस में शिकायत की गई उधर थाने में एफआईआर की तैयारी की गई लेकिन दर्ज नहीं हुई ऐसे में शिक्षण संस्थान में आग्नेय शस्त्र लेकर जाना किस लिहाज से जायज है पुलिस को जाच पड़ताल करने की आवश्यकता है I विश्वविद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है Iगंभीर आरोप के बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं I



