रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने आदेश जारी कर दो विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और दो प्राचार्यों सहित कुल चार अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस आदेश में एक BEO को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, छुईखदान के विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत चिर्वतकर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मोहला-मानपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम लाल साहू को शासकीय हाई स्कूल गोपलीनचुवा, विकासखंड अंबागढ़ चौकी में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट, मस्तूरी के प्राचार्य राघवेंद्र गौरहा का तबादला कर उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर, विकासखंड चंद्रपुर, जिला बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, कोरबा में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत कमलेश तंवर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय माकड़ी, जिला कोंडागांव में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव होगा।
यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट और आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। किस अधिकारी को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी जानकारी आदेश में देख सकते हैं।




