छत्तीसगढ़

धमतरी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा—राइफल फटने से जवान गंभीर घायल..

धमतरी। रुद्री स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह नगर सेना के जवान नियमित फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी एक 303 रायफल का चैंबर अचानक फट गया। इस दौरान निकला शेल पास में खड़े जवान चौबे लाल टंडन के गले के पीछे जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों और अधिकारियों ने तुरंत घायल जवान को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप का माहौल है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button