रायपुर। नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू सुरक्षा में लगे पुलिस जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की है। हालांकि, गोली चलाने जाने से कोई हताहत नहीं हुआ है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात 14th बटालियन में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 12 राउंड फायर किए। गोली चलाए जाने का कारणों का अब तक पता नहीं चला है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है। दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है।
नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी
14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है।
मामला राखी थाने का है और सुबह 9.30 की घटना है। गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।



