
रायपुर
VIP विधायक कालोनी में चोरी हो गई। चोरो ने पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान रामपुर विधानसभा के विधायक ननकीराम कंवर के सरकारी विधायक निवास पर हाथ साफ कर दिया। तेलीबांधा थाने में FIR करवाई गई है रामपुर विधायक ननकीराम कंवर को तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कालोनी में मकान नम्बर hdd-45 अलॉट हुआ है। विधानसभा के सत्र समाप्त होने के बाद 26 मार्च 2022 को ननकीराम कंवर अपने परिवार के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर कोरबा चले गए। जब वे 5 जुलाई को वापस आये तो देखा कि किचन के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। हाल में जाकर देखने पर पता चला कि सैमसंग कम्पनी का 80 हजार रुपये कीमती टीवी ग़ायब था। उक्त टीवी को अज्ञात चोर 26 मार्च से 5 जुलाई के बीच पीछे किचन का दरवाजा तोड़ कर चुरा ले गया था। विधायक के रायपुर आने पर उनके निवास में टाटीबंध उद्या सोसायटी सेक्टर 3 में रहने वाले दवा व्यवसायी सुनील अग्रवाल पहुँचे हुए थे। विधायक ने कहा मैं जरूरी काम से बाहर निकल रहा हु आप जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दीजिये। सुनील अग्रवाल ने बताया मुझे भी आवश्यक कार्य से अनूपपुर जाना था इसलिए मैं उस दिन निकल गया। तेलीबांधा थाने में कल 12 जुलाई को अपराध दर्ज करवाया है। पुलिस धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



