क्राइमछत्तीसगढ़

CG लापता टेंट व्यवसायी की हत्या.. कॉलोनी के पीछे खेत में दबा शव बरामद..

कोंडागांव/ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से लापता टेंट व्यवसायी सुरेश चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत में दबा हुआ शव बरामद हुआ है I

मिली जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय सुरेश चौहान, जो ‘शिरोमणि डेकोरेट टेंट’ के संचालक थे, 11 अप्रैल से लापता थे। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच पुलिस को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत में दबा हुआ शव बरामद हुआ। जांच में पुष्टि हुई कि शव सुरेश चौहान का ही है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मिट्टी में दबा दिया था, ताकि सबूत छिपाया जा सके।

पुलिस के मुताबिक, शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button