रायपुर/छत्तीसगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,बलरामपुर जिले कुसमी विकासखंड के हंसपुर गांव में राजस्व विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक ग्रामीण की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां एसडीएम और तहसीलदार पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। कथित पिटाई के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, किसी प्रशासनिक मामले को लेकर युवक को कार्यालय बुलाया गया था। इसी दौरान एसडीएम, तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों द्वारा उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
लोगों में आक्रोश
युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस नेएसडीएम,करुण डहरिया, नायब तहसीलदार सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। नायब तहसीलदार समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा I
मृतक के परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।



