छत्तीसगढ़

CG- 7 साल की बच्ची से गैंगरेप.. चॉकलेट देने के बहाने ले गए सुनसान जगह.. फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

कोरबा

7 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई घर पहुँची। मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि मोहल्ले के दो भैया उसे चाकलेट दिलाने ले गए और उससे गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची की मां ने थाना पहुँच कर FIR दर्ज करवाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार,  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर कल शाम खेल रही थी। उसके माता- पिता यहां किराए के मकान में रहते हैं। इस दौरान मोहल्ले के ही दो युवक उसके पास आये और उसे चॉकलेट दिलाने की बात कही। चूंकि मोहल्ले के होने के नाते महिला दोनों लड़को को जानती थी इसलिए उनके साथ चली गई। जिस पर दोनों आरोपी उसे लेकर एक सुनसान गोदाम में पहुँचे और बच्ची से दुष्कर्म किया। और उसे वही छोड़ कर फरार हो गए। जब बच्ची रोती हुई घर पहुँची तब उसकी माँ ने उसके रोने का कारण पूछा। जब बच्ची ने कारण बताया तो वह अवाक रह गई उसने बच्ची को पूरी तरह चेक किया। फिर गलत काम की पुष्टि होने पर उसे लेकर सिविल लाइन थाना पहुँची। पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम शिवकुमार और हरिनाथ है।

Back to top button