छत्तीसगढ़

CG स्काईवॉक को पूरा करने निकाली गई निविदा में कोई ठेकेदार नही आये..अधूरे स्काईवॉक के लिए 31 करोड़ का टेंडर जारी किया गया..

रायपुर

राजधानी रायपुर में अधूरे स्काई वॉक को छह माह में पूरा करने निकाली गई निविदा में कोई भी ठेकेदार निविदा नहीं भरा इससे स्काई वॉक बनाने खटाई में पड़ गया । पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी टेंडर में एक भी ठेकेदार या एजेंसी अधूरे स्काईवॉक को पूरा करने के लिए सामने नहीं आई। अफसर भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे हुआ? पुरानी एजेंसी तो दूर एक भी नई एजेंसी ने टेंडर नहीं भरा। जबकि अधूरे स्काईवॉक के लिए 31 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था।
अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें एक से डेढ़ महीने लगेंगे। ऐसे में स्काईवॉक का काम पूरा होने में देरी होगी। हालांकि पीडब्ल्यूडी ने विभाग ने स्काईवॉक को पूरा करने के लिए छह महीने की टाइम लिमिट रखी थी। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया था।
निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर शाम पांच बजे तक थी।निकाली गई निविदा में कोई भी ठेकेदार निविदा नहीं भरा ।

Leave a Reply

Back to top button