छत्तीसगढ़

CG- लकड़ी से भरा ट्रक गड्डे में गिरी.. एक की मौत, 8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर..

राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के जंगल में लकड़ी के गोलों से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा। जिसके बाद ट्रक पलट गयी। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर जवानों का कैंप भी स्थापित है। यह पुरा मामला मलैदा बेस कैंप के बाबाडेरा जंगल का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना के बाद ITBP के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। और सभी घायलों को उपचार के लिये खैरागढ़ अस्पताल भेजा गया है। जहाँ सभी का उपचार जारी है।

Back to top button