छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने मितान योजना की शुरुआत..मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा..सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी..

रायपुर

एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने मितान योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत, जन्म प्रमाण पत्र , विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित 100 से अधिक सेवाएं घर पहुंच सेवा के रूप में मिलेंगी।

इसके लिए मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

Back to top button