‘जियो खुलकर अभियान’ के तहत तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश.. 20 लाख की नशीली टेबलेट की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने विभिन्न कम्पनियों की प्रतिबंधित नशीली टेबलेट 434280 नग एव कफ सिरप 1185 नग जुमला 20 लाख 37 हजार के साथ 3 आरोपियों को दुर्ग सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के नेतृत्व में कोतवाली निरीक्षक राजेश बागड़े की टीम ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना फरार है. तस्करों के पास से 20 लाख की नशीली टेबलेट और कुरेक्स कफ सिरप जब्त किया गया है. नशीली दवाइयों को धमतरी से लाकर दुर्ग में खपाया जाना था. बाइक में फेरी लगाकर नशीली दवाइंया बेचा जा रहा था.

पिछले कुछ महीनों में दुर्ग जिले में घटित गंभीर अपराधों के पीछे जाने पर यह बात सामने आई थी कि अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित और अवैध नशीली दवा बेचने के आदी हैं. इसलिए अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में नशीली दवा के खिलाफ अभियान छेड़ा गया. सिटी कोतवाली पुलिस ने रिलांयस पेट्रोल पंप गंजपारा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया. जिसमें सुरेन्द्र सिंह उर्फ अप्पू (30 वर्ष), सागर पाण्डेय (28 वर्ष) और श्याम सेन (48 वर्ष) शामिल है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 665 पैकेट अल्फाजोलम, 21 पैकेट नाइट्राजेपम, स्पसन प्लस कैप्सूल 153 पैकेट, स्पस टेयकन प्लस कैप्सूल 18 पैकेट, अल्फाजोलम (अल्फाकेयर) 53 पैकेट कुल टेबलेट 461724, 10 कार्टून कोरेक्स सिरप और एक बाइक जब्त किया है. जिसकी कुल कीमत 20 लाख 52 हजार रुपए आंकी गई है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Back to top button