ज्ञानज्योतिष

7 जून शुक्रवार आज का राशिफल..इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज साहसिक निर्णय लेकर कमाई और उन्नति पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को आज हैरान कर सकते हैं। विरोधी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। निजी मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृष राशि- आज किसी जरूरी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन आपको आज परिवार की ओर से पूरा सपोर्ट बना रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ बड़े लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपका यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद था तो वह भी दूर हो जाएगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपके सामाजिक कार्य और संपर्क में वृद्धि होने का भी योग है। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीद सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ दूसरी नौकरी के भी ऑफर मिल सकते हैं। आपको आज कार्यक्ष में अधिकारी वर्ग का भी सपोर्ट मिलेगा। वैसे आपको आज लालच में भी फंसने से बचना होगा। आज व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कर्क राशि- आप अपने काम से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे आप तारीफ पाएंगे। यदि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित थे तो वह चिंता भी दूर हो जाएगी। प्रतियोगिता में आप आज सफल हो सकते हैं। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आप आज बिना प्लान के कुछ बड़े खर्च कर सकते हैं। साथ ही आज आपके तारे कहते हैं कि लेन-देन के मामले में अपने आंख-कान खुले रखें। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे उनकी इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही है। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे। लेन-देन के मामलों में आज अपने आंख-कान खुले रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। आज किसी बड़े निवेश में हाथ न आजमाएं, अन्यथा पैसा फंस सकता है।

कन्या राशि- आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आप आज कुछ कर गुजरने का प्रण ले सकते हैं। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आपको कोई नया काम करने की सलाह भी दे सकता है। आपको अपनी कोई भी गलती दोहरानी नहीं है इस बात का आपको आज ध्यान रखना होगा और हर काम में आपको अतिरिक्त सतर्क होना पडेगा।

तुला राशि- आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है। परिवारजनों के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा और आपको आज सभी से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक संबंध में आज बेहतरी आएगी, आप किसी तीर्थ यात्रा या घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या बेहतर बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो इसकी वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या अवसर मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई सलाह देता है तो बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है इसलिए आपको आज बड़ो निर्णय बहुत ही सोचकर लेना होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी भाग लेना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है जिससे मन आपका आनंदित होगा। व्यापार में आपको छोटे-मोटे मुनाफे के मौके मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए लाभकारी होगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना लेकर आया है। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में नए मेहमान के आगमन होने से ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखना होगा, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आज सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातकों को लाभ का अवसर मिलेगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है जिसे आप टीम वर्क के जरिए उसे आसानी से पूरा कर पाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आपको आज हर काम में बहुत ही सतर्क रहना होगा। आज का दिन आपके लिए लेन-देन में सावधानी बरतने का रहेगा। अगर आप जल्दबाजी दिखाएंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको डरना नहीं चाहिए। आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप चतुराई से मात दे पाएंगे। काम की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर मौका मिल सकता है।

मीन राशि- आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। पिता से तालमेल बनाकर रखे आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी तो आज उसमे राहत मिलेगी। सितारे कहते हैं आज आप लव लाइफ में परंपरा से हटकर कोई निर्णय ले पाएंगे। आज आपकी जीवनशैली में भी सुधार होगा। अगर कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर रही है तो आज उपचार में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा पाने का प्रय़ास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है।

Leave a Reply

Back to top button