छत्तीसगढ़

2 आरक्षक सस्पेंड : FIR दर्ज होने के बाद SP ने किया निलंबित..

 

जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चाम्पा जिला के सिटी कोतवाली थाना के 2 पुलिसकर्मी को SP विजय अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद सस्पेंशन का आदेश जारी किया गया है।

एक मामले मे पीड़िता ने थाना पहुंच कर पुलिस लाइन मे तैनात आरक्षक ईश्वर प्रसाद लहरे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की शिकायत की है। वही, दूसरे मामला मे चांपा थाना मे पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले की पत्नी ने मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस की छवि ख़राब करने वाले दोनो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Back to top button