रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप को वर्तमान दायित्व के साथ उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है। मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग का प्रभार है।
सीएम साय ने अपने संदेश में लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।




