छत्तीसगढ़

ED Raid Breaking: भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह-सुबह पहुंची टीम..

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। सुबह-सुबह करीब 8 अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची और घर के अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ED की टीम ने घर में पहुंचने के बाद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है।

दस्तावेजों की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, ED अधिकारी फिलहाल के.के. चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी हुई है।

मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर ED की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कार्रवाई से गरमाया सियासी माहौल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज होने के आसार हैं। फिलहाल जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ED को जांच के दौरान क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Back to top button