छत्तीसगढ़

रायपुर में आधी रात खूनी खेल, युवक पर हमला फिर AIIMS में मौत..

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा कोटा में युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, महेश धृतलहरे पर दो युवकों ने कथित तौर पर हमला किया था। परिजनों के अनुसार, उसके सिर पर पत्थर से गंभीर वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने तुषार महीधर उर्फ बाउ और सुरेंद्र मधुकर उर्फ पोका, निवासी सतनामी पारा कोटा, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 8 अगस्त की रात करीब 12:20 बजे सतनामी पारा कोटा में हुई बताई जा रही है। घायल महेश को उसके परिजन इलाज के लिए AIIMS रायपुर लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, हमले में इस्तेमाल वस्तु और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत और चोटों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Back to top button