छत्तीसगढ़

कटघोरा अटल परिसर विवाद: जांच में दोषी पाए गए सब इंजीनियर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय की जांच रिपोर्ट में प्रतिमा निर्माण कार्य प्राक्कलन के मानकों के विपरीत पाया गया। जांच में प्रतिमा की परत उखड़ने, लगातार क्षतिग्रस्त होने और निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने जैसी गंभीर खामियां सामने आईं।

जांच में निर्माण प्रक्रिया के दौरान उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल को जिम्मेदार माना गया, जिसके आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button