छत्तीसगढ़

CG Crime News: जमीन के लिए चचेरे भाइयों ने अपने ही भाई की ले ली जान..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो चचेरे भाइयों ने विवाद के दौरान अपने ही बड़े चचेरे भाई पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जय करण सिंह जगते के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर मृतक का अपने चचेरे भाइयों बृजमोहन जगते और हरिमोहन जगते से विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मृतक को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजमोहन जगते (26 वर्ष) और हरिमोहन जगते (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम राधानगर, त्रिकुंडा के निवासी बताए जा रहे हैं।

जमीन विवाद को लेकर हुई इस हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button