रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। धरमजयगढ़ से रायगढ़ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सरिया नाला पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 70 फीट नीचे उफनते नाले में जा गिरा।
हादसे के बाद ट्रक गहरे पानी में पूरी तरह डूब गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के दौरान ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में चालक का शव दबा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



