छत्तीसगढ़

CG में IPS अफसर के बेटे की पिटाई! लात-घूंसों, बेल्ट और कड़े से पीटा, 2 आरोपी गिरफ्तार..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बौरीपारा तालाब के पास बदमाशों ने युवक और उसके दोस्तों से गाली-गलौज के बाद मारपीट की। युवक को लात-घूंसों, बेल्ट और कड़े से पीटकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है।

घटना 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। बताया गया कि IPS अधिकारी रवि कुर्रे का बेटा लेखांश कुर्रे अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद युवकों से विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मारपीट में लेखांश के कान, कंधे, सिर और गले में चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

मामले में पुलिस ने गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Back to top button