छत्तीसगढ़

19 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, छात्र नेता पर प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप..

अंबिकापुर। शहर के पटपरिया क्षेत्र में पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा ने अपने जीजा के घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई, जिसके बाद खिड़की से देखने पर परिजनों को उसका शव फंदे पर मिला।

मामले में मृतका के परिजनों ने एक छात्र नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि छात्रा की सहेलियों से उन्हें जानकारी मिली थी कि उसे निजी चैट और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया जा रहा था।

घटना के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button