अंबिकापुर
अंबिकापुर में 29 अगस्त के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। व्यापारी संघ ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में सहमति जताई है। प्रशासन आज देर शाम तक इसके आदेश जारी कर सकता है। प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की थी। वर्तमान में 29 तारीख तक लॉकडाउन के आदेश है। बैठक में व्यापारी संघ ने लॉकडाउन बढ़ाने की सहमति तो दी है लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए 3 दिन सीमित समय के लिए सभी दुकानों को खोलने की मांग भी की है। इधर प्रशासन ने भी संभावना जताई है कि अंबिकापुर में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है इस बीच दुकानें खुलने और त्योहारी सीजन को देखते हुए छूट को लेकर विचार विमर्श कर आदेश जारी किया जा सकता है।