मुंगेली
तखतपुर नगर पालिका के मेड़पार बाजार गांव में एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहां एक साथ 50 गायों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव के पुराने ग्राम पंचायत भवन में लगभग 100 गायों को रखा गया था। आज सुबह करीब 50 गायों का शव मिला है। जानकारी होते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगें हैं।लापरवाही के खिलाफ़ आक्रोश में प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि,आपसी सहमति से ग्रामवासियों ने सभी गायों को गांव के पुराने ग्राम पंचायत भवन में कैद कर दिया। खबर यह भी है कि गायों के खाने पीने और हवा की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए दम घुटने से 50 गायों की मौत हो गई। मामले में जांच के बाद गायों की मौत की वजह साफ हो सकेगी।लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि अगर गायों को रखने की व्यवस्था नहीं है तो फिर सड़क पर विचरण करने वाली गायों को जबरन पकड़कर क्यों उन्हें मौत के मुंह में धकेला जा रहा है।इस मामले पर रोष है, वही गौ रक्षक भी मौके पर पहुंच चुके हैं और इस लापरवाही के खिलाफ जमकर आक्रोश का प्रदर्शन किया जा रहा है।इधर इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगें हैं।